लव जिहाद: मुस्लिम लड़का को पकड़ पुलिस के हवाले किया बजरंग दल वालों ने

AJ डेस्क: धनबाद में लव जहाद का मामला सामने आया है। जहां हिंदू युवती जमशेदपुर से भाग कर शादी करने अपने प्रेमी सोहेल के साथ धनबाद विवाह अनुबंध कार्यालय पहुंची थी। तभी पहले से महजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उस प्रेमी जोड़े को पकड़ लिया और मुस्लिम युवक की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनो को धनबाद महिला थाना के हवाले कर दिया।

 

 

धनबाद ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र के रहने वाले सोहेल खान नामक एक युवक का जमशेदपुर की रहने वाली एक युवती से कई महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज धनबाद रजिस्ट्री ऑफिस में दोनों शादी करने वाले थे। इसी दौरान जमशेदपुर बजरंग दल के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद धनबाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उस प्रेमी जोड़े को रजिस्ट्री ऑफिस के पास पकड़ लिया और युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों को महिला थाने के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस दोनो के परिजन को थाना बुलाई है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी।

 

 

इस दौरान धनबाद बजरंग दल के जिला अध्यक्ष लालू तिवारी ने बताया कि 10 दिनों से जमशेदपुर के बिष्टुपुर से उक्त युवती के गायब होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पता चला कि युवती धनबाद के रहने वाले सोहेल खान नामक युवक से शादी करने वाली है, इसी सूचना पर बजरंग दल के सदस्यों ने रजिस्ट्री ऑफिस के पास दोनों को पकड़ा। उस समय युवती बुर्खा पहनी हुई थी। दोनों को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करने की कोशिश भी की जा रही है। इसपर सरकार को विशेष ध्यान देने की जरूरत है ऐसे मामलों की लिए और कड़ा कानून बनाने की जरूरत है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »