यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसा में पलामू के पांच लोगों की मौत

AJ डेस्क: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पलामू के रहने वाले पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार सभी लोग पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र स्थित कचरा गांव के बैठा टोला निवासी बताये जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद गांव में मातम का माहौल छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

मृतकों में उपेंद्र बैठा (38), बिजेंद्र बैठा (36) पिता रामप्रीत बैठा, कांति देवी (30) पति बिजेंद्र बैठा, ज्योति कुमारी (12) पिता बिजेंद्र बैठा और ड्राइवर सुरेश बैठा बताया जा रहा है। वही घायलो में सूरज कुमार बैठा (16), आर्यन (10), आयुश (08) शामिल है।

 

 

जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के जीरो पॉइंट से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर उनके आगे चल रही एक कार ने अचानक ब्रेक मार दी। जिससे उपेंद्र की गाड़ी आगे वाली कार से भिड़ गई। वहीं पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उपेंद्र की गाड़ी पर चढ़ गया। जिससे पांच लोग की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »