अपील: श्रद्धालु निर्भीक होकर पूजा मनाएं और पंडाल घूमें- SSP (वीडियो)
AJ डेस्क: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर कोयलांचल धनबाद के सभी श्रद्धालु से अपील करते हुए कहा है कि वह निर्भीक होकर दुर्गोत्स्व का आनंद उठाए। स्वच्छंद होकर पूजा पंडाल घूमें, देवी दुर्गा का दर्शन करें और मेला का लुत्फ उठाएं।
एसएसपी के द्वारा जारी वीडियो संदेश में कहा गया है कि चप्पे चप्पे पर पुलिस श्रद्धालु की सुरक्षा के लिए चौकसी बरते हुए है। पंडाल के समीप पुलिस का नियंत्रण कक्ष भी है। जरूरत पड़ने पर 112 नंबर पर डायल करने से भी तत्काल पुलिस सेवा मिल सकती है। एसएसपी संजीव कुमार ने कहा है कि पूजा पंडाल, मेला घूमने जाते वक्त बाइक में अलग से लॉक लगावें। घर में भी ताला लगाकर ही बाहर निकलें।
Video-
