देवघर और गोड्डा के व्यवसायियों के ठिकानों पर ED और IT का रेड
AJ डेस्क: गोड्डा देवघर में आयकर का छापा पड़ा हैं। बीते कुछ वर्षों में जमीन कारोबार में अकूत कमाई करने वाले कारोबारियों, बिचौलियों के खिलाफ आयकर टीम कार्रवाई कर रही है, जो सूचना मिल रही है उसके मुताबिक गोड्डा में व्यवसाई मुकेश बजाज के घर छापेमारी चल रही है। आईटी की टीम ने आज सुबह करीब 5 बजे से ही इनके आवासों और कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
बता दें कि मुकेश बजाज गोड्डा के बड़े व्यवसायियों में गिने जाते हैं। व्यवसाय के साथ-साथ वो ठेकेदारी भी करते हैं। राजनीतिक दलों के बीच भी उनकी गहरी पैठ है। छापेमारी को लेकर जिला बाईपास रोड में गोडा महिला कॉलेज के पास हलचल है। जिन स्थानों पर छापेमारी हो रही है वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये है। किसी को बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई है। इस छापेमारी को लेकर शहर में सरगर्मी बढ़ गई है।
देवघर की बात करें तो यहां पर आईटी ने देवघर और जसीडीह के आधा दर्जन से अधिक जमीन कारोबारियों के घर और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जिनके आवास और प्रतिष्ठा में टीम की छापेमारी चल रही है उसमें महेश लाठ, सुशील सुल्तानिया, उमा शंकर सिंह, ब्रजेश राय, संजय मालवीय, राज नारायण खवाड़े, संज्यानंद झा, नंद किशोर दास और महेश मिश्रा के नाम शामिल है। इन सभी लोगों के घरों के साथ प्रतिष्ठानों में भी छापेमारी की जा रही है।
