खुलासा : दीपक को गोली मारने वाले चार धराए, पुलिस की तत्परता से अन्य कांड नही घट सकी

AJ डेस्क: व्यवसायी दीपक अग्रवाल पर फायरिंग मामले में धनबाद पुलिस ने सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पुलिस लाईन में एसएसपी संजीव कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया रंगदारी को लेकर दुबई में बैठा मोस्टवांटेड अपराधी प्रिंस खान के कहने पर उनके गुर्गो ने दीपक अग्रवाल पर गोली चलाई थी। जिसमें शामिल सभी चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन अपराधियों के पास से पांच हथियार और 15 गोली के अलावे घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया गया है।

 

 

उन्होंने बताया इस कांड के अनुसंधान के लिए पुलिस की अलग अलग कुल 12 टीमें बनायी गई थी। अनुसंधान के क्रम में पहले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें राहुल सिंह, पिंटू महतो और विकास सिंह शामिल है। इन तीनों में दो जमुई और एक धनबाद के चिरकुण्डा का रहनेवाला है। इनकी योजना जिले में लगातार अलग अलग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का था।

 

 

उन्होंने बताया कि ये तीनों आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में ही थें की तभी पुलिस की टीम ने इन्हे जीटी रोड से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस का अनुसन्धान और आगे बढ़ा। जिसमें व्यवसायी दीपक अग्रवाल पर गोली चलानेवाले मोहम्मद छोटू समेत रिहान राजा उर्फ राजा उर्फ आर्यन खान, आतिफ अली और साहिल अंसारी को पुलिस ने केंदुआडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया इस घटना में गोली चलाने वाले से लेकर बाईक चलाने वाला, हथियार सप्लाई करनेवाला और कांड का साजिशकर्ता सभी पकड़े जा चुके है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »