प्रिंस खान के लिए रंगदारी की राशि वसूलने वाले दो पकड़ाए

AJ डेस्क: धनबाद पुलिस लगातार प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ करवाई करती नज़र आ रही है। शहर में अपराधिक गतिविधियों में प्रिंस खान का साथ देने वाले गिरोह के तमाम अपराधियों को पुलिस धरदबोचने में जुट गई है। इसी क्रम में धनबाद पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह से जुड़े दो और अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

 

 

आज सिटी एसपी अजीत कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र से दो अपराधियों को धर दबोचा गया है। यह दोनो अपराधी प्रिंस खान के लिए पैसे की हेरा फेरी करते थे। साथ ही पैसे पहुंचाने का कार्य इनके देखरेख में ही हुआ करता था। पुलिस ने इन दोनों अपराधियों के पास से 68 हजार रुपए नगद और दो स्मार्टफोन भी जब्त किया है।

 

 

सीटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि धनबाद के आम अवाम को अपना धैर्य दिखाना होगा और कुछ दिन की ही बात है। प्रिंस खान से जुड़े सारे नेटवर्क को पुलिस खंगाल चुकी है। एक एक करके सबको चिन्हित कर गिरफ्तारी करके जेल भेज दिया जाएगा। कभी ना कभी जब प्रिंस खान की देश में वापसी होगी तब उसे भी धर दबोच लिया जाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »