सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत राय का मुंबई में हुआ निधन

AJ डेस्क: सहारा इंडिया ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार, 14 नवंबर की देर रात 10.30 बजे मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सहारा समूह ने एक बयान जारी कर बताया कि वे हाइपर टेंशन और डायबिटीज़ जैसी बीमारियों से लड़ रहे थे और कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हुआ।

 

 

बयान में कहा गया है कि 12 नवंबर को स्वास्थ्य ख़राब होने के चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज उनका शव लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा, जहाँ उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी।

 

 

सुब्रत रॉय का जन्म 10 जून 1948 को बिहार के अररिया में हुआ था। उनकी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता के होली चाइल्ड स्कूल में हुई, जिसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में की थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »