टाटा स्टील फाउंडेशन ने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस मनाया

AJ डेस्क: टाटा स्टील फाउंडेशन ने आज बाघमारा ब्लॉक अंतर्गत मालकेरा सामुदायिक केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टुंडी और स्पर्श केंद्र, जामाडोबा में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस मनाया।

 

 

मालकेरा सामुदायिक केंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील झरिया डिवीजन के सिजुआ ग्रुप के चीफ मयंक शेखर थे। उन्होंने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित सबल परियोजना की सराहना की और इस अवसर पर उपस्थित दिव्यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को प्रोत्साहित किया कि उनके पास जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए विशेष प्रतिभा और क्षमताएं हैं। कार्यक्रम में तीनों स्थानों से कुल 250 दिव्यांगजनों ने भाग लिया था। स्पर्श केंद्र में 35 चिन्हित दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरण वितरित किये गये। ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों के बारे में जागरूकता और समझ बढ़ाना था।

 

 

इस अवसर पर उपस्थित अन्य लोगों में विकास कटारिया, मैनेजर, सुरक्षा, सिजुआ ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, बिपिन चौधरी, मैनेजर, कम्युनिटी डेवलपमेंट, टाटा स्टील फाउंडेशन, अमित कुमार, मैनेजर, एग्रीकल्चर और संजय कुमार, मैनेजर, एग्रीकल्चर, टाटा स्टील फाउंडेशन, गिरीश महतो, समन्वय समिति सदस्य, टाटा स्टील फाउंडेशन और विनोद रजक, मुखिया, मालकेरा दक्षिण पंचायत शामिल थे।

 

 

इस वर्ष की थीम थी “सतत विकास लक्ष्यों को बचाने और प्राप्त करने के लिए कार्रवाई में एकजुट होना।” दिव्यांग व्यक्तियों के लिए और उनके द्वारा”।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »