दुखद अंत: प्रेमी युगल का फंदे से लटका शव मिला

AJ डेस्क: बिहार के बगहा स्थित रामनगर में प्रेमी युगल का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका शव बरामद हुआ है। पुलिस ऑनर किलिंग की आशंका जता रही है। वहीं डबल मर्डर से पकड़ी गांव में सनसनी फ़ैल गई है।

 

 

रामनगर के पकड़ी गांव में प्रेमी प्रेमिका की हत्या कर फंदे से लटकाया गया शव बरामद हुआ है। मृतका की सास ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मृतक मुन्ना राम की मां ने मधु देवी को घर से बुलाकर ले गई और फिर साजिशन उनकी हत्या कर दी गई।

 

 

घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है और मामले के छानबीन में जुटी है। पुलिस शवों को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम समेत आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »