गांडेय से झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने दिया इस्तीफा

AJ डेस्क: झारखंड में झामुमो से गांडेय विधायक सरफराज अहमद की इस्तीफा के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। आज सरफराज अहमद का इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर भी कर लिया है। सियासी गलियारों में यह संभावना जताई जा रही है कि संभवत गांडये विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ सकती हैं।

 

 

झारखंड में अगर सियासी समीकरण बदलता है तो सरकार बचाने के लिए कल्पना सोरेन मुख्यमंत्री बनेगी। हालांकि इन सब अटकलों को दरकिनार करते हुए। जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा है कि की सरफराज जी ने इस्तीफा किस लिए दिया है। यह तो वही बेहतर बता पाएंगे राजनीति संभावनाओं का क्षेत्र है, लेकिन जहां तक झारखंड में हमारी सरकार की बात है तो हमारी सरकार मजबूत है, हम अपना कार्यकाल सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

 

 

इधर कांग्रेस ने भी कहा है कि भाजपा केवल इस सरकार को कैसे डिस्टर्ब करें इस पर ध्यान केंद्रित करती है। सरफराज ने इस्तीफा दिया है यह उनका निजी फैसला है, लेकिन इन सब चीजों से यह बिल्कुल नहीं साबित होता है कि झारखंड में सरकार असुरक्षित है।

 

 

इधर भाजपा के मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ने कहा है कि सत्ता पक्ष के लिए 2024 शुभ संकेत नहीं है। यह सरकार विभिन्न मुद्दों पर उलझती रही है। अब साल की शुरुआत दिन में ही सरफराज अहमद का इस्तीफा देना इस और इशारा करता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »