चंपई सोरेन मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथ

AJ डेस्क: चंपाई सोरेन कैबिनेट का दूसरा विस्तार शुक्रवार को हुआ। इसमें 8 मंत्रियों ने शपथ ली। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। सबसे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने शपथ ली। उसके बाद दीपक बिरुआ ने पद और गीपनीयता की शपथ ली। तीसरे नंबर पर बन्ना गुप्ता और चौथे नंबर पर बादल पत्रलेख ने शपथ ली। उसके बाद मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने शपथ ली। इससे पहले मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन समेत दो मंत्री आलमगीर आलम और सत्नंद भोक्ता शपथ ले चुके हैं। कैबिनेट में 12वें मंत्री की जगह अभी खाली है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »