मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज कांग्रेसी विधायक उड़ेंगे दिल्ली

AJ डेस्क: झारखंड में चम्पई सोरेन वाली महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होते ही चट्टानी एकता में तकरार देखने को मिलने लगा है। कांग्रेस विधायक गोल बंद होने लगे हैं और मंत्री पद को लेकर लगातार दावे कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के कुछ विधायक की दिल्ली भी जाने की खबर है।

 

 

दिल्ली जाने से पहले आज शनिवार को रांची बिरसा चौक स्थित एक निजी होटल में विधायकों का जुटान शुरू हो हुआ। जिसमें इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, सोनाराम सिंकु, अंबा प्रसाद और उमाशंकर अकेला पहुंचे। बैठक में शामिल होने पहुंची विधायक अंबा प्रसाद ने साफ कहा है कि हम लोग दिल्ली जाएंगे और आला कमान से बातें करेंगे। हम लोगों के साथ गलत हुआ है। सोनाराम सिंकू ने भी साफ कहा है की बार-बार एक ही चेहरे को मंत्री बनाना उचित नहीं है। इसलिए हम अपने पार्टी फॉर्म में यह बात रख रहे हैं और आलाकमान के पास भी रखेंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »