भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से किया इंकार

AJ डेस्क: भोजपुरी फिल्म स्टार कलाकार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने पवन सिंह को बातचीत करने के लिए दिल्ली बुलाया है। बीजेपी ने पवन सिंह को पश्चिम बंगाल के आसनसोल से मैदान में उतारा है। आसनसोल से वर्तमान में तृणमूल कांग्रेस के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। ऐसे में यहां दो कलाकारों के बीच मुकाबला होने की उम्मीद थी।

 

 

आसनसोल सीट से 2019 में प्‍लेबैक सिंगर बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी के टिकट पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, बाद में वह भाजपा छोड़कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे, जिसके बाद उपचुनाव में इस सीट पर शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी।

 

 

इससे पूर्व कल भाजपा द्वारा जारी 195 प्रत्यासियों की पहली लिस्ट मे आए उनके भी नाम से वह काफी खुश थे। उनके साथ – साथ उनके समर्थक भी ख़ुशी के मारे झूम उठे थे। मिठाइयाँ बंटी, दीवाल लेखन तक शुरू हो गया था। पवन सिंह अपने घर पर हनुमान जी की मूर्ति के सामने अपने माथा टेकते नजर आए थे। अब अचानक से उन्होंने 24 घंटे के अंदर चुनाव नही लड़ने की घोषणा कर दी।

 

 

भाजपा की टिकट पर कई अभिनेता और अभिनेत्रियां पहले भी संसद में पहुंचते रहे हैं। एक बार फिर पार्टी ने इनमें से कई पर विश्‍वास जताया है तो वहीं भोजपुरी और दक्षिण भारत की फिल्‍म इंडस्‍ट्री के बड़े नामों को पहली बार चुनाव मैदान में उतारा है। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली लिस्‍ट में भोजपुरी कलाकार पवन सिंह के अलावा मनोज तिवारी, रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ को टिकट दिया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »