मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी का भूली में विशाल संकल्प यात्रा

AJ डेस्क: मार्क्सवादी युवा मोर्चा ने मंटू रवानी के नेतृत्व में धनबाद के विनोद बिहारी चौक नावाडीह से एक विशाल जुलूस निकाला, जो पांडरपाला, शहरधार बस्ती, भूली बस्ती, सी ब्लॉक, डी ब्लॉक और फिर बी ब्लॉक होते हुए ‘ए’ ब्लॉक मार्किट स्थित बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कार्यालय पहुंचा, जहाँ यह रैली एक सभा में तब्दील हो गई।

 

 

बैठक में मुख्य अतिथि मासस धनबाद लोकसभा के प्रत्याशी जगदीश रवानी भी उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए जगदीश रवानी ने कहा कि धनबाद जिले से एम्स एवं एयरपोर्ट दूसरे जिले में चला गया। पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री ने धनबाद आकर कई महत्वपूर्ण कार्यों का उद्घाटन किया, लेकिन सबसे जरूरी एम्स एवं हवाई अड्डा पर कोई बात नहीं की। जबकि धनबाद देश की कोयला राजधानी के रूप में जानी जाती हैं। यहां आईआईटी शिक्षण संस्थान, पारसनाथ जैसे कई दार्शनिक स्थल एवं एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी भूली यही स्थापित है। इसके बावजूद धनबाद से एयरपोर्ट दूसरे जिले में चला जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसमें वर्तमान सांसद की विफलता खुलकर सामने आ रही है।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि यदि भूली श्रमिक नगरी को लीज़ पर यहाँ रह रहे लोगों को दे दी जाए तो यहाँ बरसों से रहने वाले लोगों की चिंता और परेशानी दूर हो जाएगी। उन्होंने चुनावी वादा करते हुए कहा कि यदि यहाँ की जनता ने आगामी लोकसभा चुनाव में मुझ पर अपना भरोसा जताती है तो सांसद बनकर मैं धनबाद लोकसभा क्षेत्र का चौमुखी विकास करूंगा एवं यहां की आम जनता की आवाज बनुंगा।

 

 

सभा में मुख्य रूप से मायुमो जिला अध्यक्ष पवन महतो, जिला सचिव राणा चटराज, लाल सेना के केंद्रीय सचिव चेतु प्रसाद महतो, अरविंद तिवारी, बबलू रवानी, रमेश महतो, अमित कुमार, राजेश रवानी, दुलाल चंद्र बाउरी, मुकेश प्रसाद, तरुण पांडे, शिवचरण सिंह, विक्की रजक, संजय महतो, राजू महतो, छोटू महतो, प्रदीप रवानी, शेखर महतो आदि उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »