गीता के बाद सीता भाजपा की हुईं

AJ डेस्क: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हो गईं। वो जेएमएम की महासचिव थीं। तीन बार विधायक चुनी गईं। मौजूदा समय से जामा सीट से विधायक हैं। शिबू सोरेन के दिवंगत बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं। पहले भी हेमंत सोरेन सरकार पर कई आरोप लगा चुकी हैं। कहा जाता है कि कल्पना सोरेन को सीएम बनाने से रोकने वाली मुख्य किरदार हैं।

 

 

सीता के इस्तीफे को झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। शिबू सोरेन के बाद दुर्गा सोरेन ही उनके स्वाभाविक उत्तराधिकारी माने जा रहे थे, लेकिन उनके आकस्मिक निधन के बाद हेमंत सोरेन पिता की विरासत संभालने आगे आए थे। सीता सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव थीं और संथाल परगना के जामा क्षेत्र से विधायक चुनी गई थीं।

 

 

जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडेय ने सीता सोरेन के इस्तीफे पर कहा, “मुझे लगता है कि बहुत जल्दबाजी में ये फैसला लिया है। विरोधियों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। इतिहास गवाह है कि एक दो को छोड़ दिया जाए तो झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़कर जाने वाले कोई भी राजनीतिक भविष्य नहीं बना पाए।”

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »