नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर गिरा हाई टेंशन तार, दो यात्री आए चपेट में

AJ डेस्क: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल-मुरी रेलखंड पर शनिवार सुबह नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन के ऊपर हाईटेंशन बिजली तार गिरने से हादसा हुआ है। इस हादसे में दो यात्रियों के जख्मी होने की सूचना मिली है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 

ट्रेन संख्या 12815 पूरी से आनद बिहार टर्मिनल जा रही नंदनकानन एक्सप्रेस ट्रेन पर रांची रेल मंडल के सुइसा रेलवे स्टेशन अंतर्गत लेंगडीह रेलवे क्रॉसिंग के समीप सुबह करीब आठ बजे हाईटेंशन तार गिर गया। घटना के संबंध में ट्रेन में सवार एक यात्री संतोष कुमार ने बताया कि सुइसा रेलवे स्टेशन के बाद ट्रेन में जोरदार आवाज हुई। इसके बाद करीब दो किलोमीटर दूर जाकर ट्रेन रुक गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन पर हाईटेंशन तार गिरने से ट्रेन में करंट दौड़ गई। जिससे गेट के पास बैठकर यात्रा कर रहे उत्तरप्रदेश के रायबरेली निवासी 40 वर्षीय राज शंकर और 30 वर्षीय राहुल कुमार इसके चपेट में आ गए। इनमें से एक यात्री के चेहरे तो दूसरे उत्तरी के सिर पर गंभीर चोट आई है।

 

 

 

 

 

वहीं घटना के करीब एक घंटे बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए मुरी स्थित सिंहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में रांची रेल मंडल के सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना में दो लोग घायल हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के चेहरे और सिर पर चोट आई है। ये दोनों गेट के पास बैठकर सफर कर रहे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »