बोकारो में हंगामा कर रहे जयराम समर्थकों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

AJ डेस्क: गिरिडीह लोकसभा सीट की वोटो की गिनती के दौरान काउंटिंग हाल के बाहर हार की स्थिति को देखते हुए गिरिडीह लोकसभा सीट के निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो पार्टी के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज किया, उपद्रव कर रहे समर्थकों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। एसपी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। अभी मतगणना जारी है। गिरिडीह लोकसभा का मतगनणा बोकारो क़ृषि बाजार में चल रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »