लैंड स्कैम केस: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को HC से मिली जमानत

AJ डेस्क: लैंड स्कैम केस के आरोपी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। शुक्रवार को हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को बड़ी राहत देते हुए उन्हें जमानत दे दिया।

 

 

इससे पहले गुरुवार (13) जून को सुनवाई के दौरान ईडी और बचाव पक्ष की ओर से बहस पूरी कर ली गई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सुनवाई हुई। हेमंत को लैंड स्कैम के मामले में 31 जनवरी की रात गिरफ्तार कर लिया गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »