देवघर में तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिरा, दो की मौत, कई मलवा में फंसे

AJ डेस्क: देवघर के शिवगंगा तट से सटे सीता होटल के पास सीताकांत झा का पुराना तीन मंजिला मकान का ऊपरी दो तल आज सुबह तेज आवाज के साथ ढह गया। मकान में किराएदार रह रहे थे। इस घटना में अबतक दो लोगों की मौत हो चली हैं। वहीं सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव में जुट गई है।

 

 

 

 

 

चार लोगों के फंसे होने की पुष्टि हुई है। इनमें बिहार से सटे दर्दमारा का रहने वाला सुनील कुमार यादव, पत्नी सोनी देवी और पुत्र सत्यम कुमार और चाय दुकान चलाने वाली पूनम देवी, शामिल हैं। एक मह‍िला को रेस्‍क्‍यू कर लिया गया है। वहीं दो पुरुषों को निकाला गया, लेकिन दोनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

 

 

मौके पर पहुंचे देवघर उपायुक्त विशाल सागर ने कहा कि सूचना मिलते ही हमने एनडीआरएफ की टीम को काम पर लगाया। दो लोगों को रिकवर किया गया है। प्रोटोकॉल के साथ सदर अस्पताल में मेडिकल टीम को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे के अंदर से आवाजें आ रहीं हैं। कुछ लोग अभी फंसे हैं। डीसी ने बताया कि यहां कुछ कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। संभवत: मकान कमजोर रहा होगा, जिसकी वजह से ऐसी घटना हुई है। मकान क्यों गिरा, इसकी जांच करवाई जाएगी, लेकिन अभी हमारी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और उनकी जान बचाना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »