BJP: धनबाद से राज, झरिया से रागिनी, निरसा अर्पणा, सिंदरी तारा और बाघमारा से शत्रुघ्न बने प्रत्याशी

AJ डेस्क: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। लिस्ट के अनुसार धनबाद से पुनः तीसरी बार राज सिन्हा पर पार्टी ने भरोसा जताते हुए उन्हें धनबाद विधानसभा से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं झरिया से रागिनी सिंह, निरसा से अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी से तारा देवी और बाघमारा से शत्रुघ्न महतो के नाम की घोषणा की गई है।

 

 

इस लिस्ट में 66 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। बीजेपी ने इन 66 उम्मीदवारों में 11 महिलाओं को जगह दी है। राज्य में बीजेपी कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस लिस्ट के बाद सिर्फ दो सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान बाकी रह गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »