झरिया: भाजपा की रागिनी ने धुंआधार जन सम्पर्क अभियान चलाया, भाजपा को वोट देने की अपील की

AJ डेस्क: झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने आज बस्तकोला, ऐना , बोरागढ़ सहित आस-पास के मोहल्लों में धुंआधार जन संपर्क अभियान चलाया। इन दौरान भाजपा प्रत्याशी ने वर्तमान राज्य सरकार और विधायक को उखाड़ फेंक भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने ऐना कोलियरी के बांग्ला कोणा समीप नुक्कड़ सभा और जनसंपर्क कर लोगों से कमल छाप परअपना मतदान करने की अपील की। साथ ही वर्तमान सरकार एवं वर्तमान विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार पिछले 5 वर्षों में लूट, हत्या, रंगदारी और भ्रष्टाचार की सरकार रही है। अब समय आ गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा की सरकार बनने जा रही है।
उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के समर्थन में वोट करने की अपील की, ताकि वर्तमान सरकार द्वारा जो वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन जैसी जरूरी योजनाओं को बंद कर मैया सम्मान योजना चला लोगों को ठगने का काम कर रही है, वैसे ठग सरकार और वर्तमान विधायक उखाड़ फेंका जा सके।
वहीं, भाजपा पर आस्था जताते हुए आज भाजपा कार्यालय में सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने रागिनी सिंह का समर्थन किया। रागिनी सिंह ने भी सभी युवाओं को भाजपा का पत्ता पहनकर उन युवाओं का स्वागत किया।