हुचुकटांड, सुरुंगा, पहाड़ी सहित आधा दर्जन स्थलों पर अवैध खनन कर रहा गणेशी लाल

AJ डेस्क: BCCL की संपति की सुरक्षा के लिए भारी संख्या में तैनात CISF वाले आखिर किन कारणों से अवैध खनन और कोयला भंडारण के तरफ से अपनी नजर फेरे हुए है। CISF वाले “गणेशी लाल सिंडीकेट” से किस रूप में प्रभावित हैं कि उन्हें प्रतिदिन बीस से पच्चीस ट्रक कोयले का हेरा फेरी तक नजर नहीं आता।

 

गणेशी लाल सिंडीकेट को सिंदरी पुलिस अनुमंडल में बहुत प्रभाव शाली माना जाता है। गणेशी ने अपना साम्राज्य स्थापित कर रखा है। उसके साम्राज्य में कोयले का कोई भी अवैध कारोबारी घुसपैठ नहीं कर सकता। हुचुकटांड, सुरंगा, पहाड़ी, पार बाद, लो दना के जिन स्थलों से गणेशी लाल कोयला उठवाता है या भंडारण करता है, वहां की भौगोलिक स्थिति गणेशी के अनुकूल है।

 

 

ओवर बर्डन की ऊंची ऊंची पहाड़े, आउट सोर्सिंग में खोदे गए गड्ढे, कच्ची सड़क, सुनसान स्थल, कम आबादी यह सब गणेशी को काला धंधा करने में सहायक सिद्ध होता है। बाहरी लोगों का इस क्षेत्र में आवागमन होता नहीं है। पुलिस और CISF का ही मूवमेंट हो सकता है। जिससे न जाने किन वजहों से गणेशी लाल को कोई फर्क नहीं पड़ता।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »