प्रकाश पर्व: रागिनी ने गुरुद्वारा में मत्था टेका, कतरास मोड़ पर पेय पदार्थ वितरण

AJ डेस्क: गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के मैके पर झरिया के कोयरीबांध स्थित गुरुद्वारा से भव्य नगर कीर्तन और शोभा यात्रा निकली गई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने भी झरिया गुरुद्वारा पहुंच मत्था टेका। जिसके बाद गुरुद्वारा कमिटी के द्वारा रागिनी सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया गया।

 

 

इस दौरान रागिनी सिंह ने समस्त लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गुरु नानक देव जी की 555वां प्रकाश पर्व मानवता का पर्व है। गुरुजी ने दुनिया को संदेश दिया है कि संपूर्ण जगत का स्वामी एक है। सभी उसी के बंदे हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि खालसा पंथ की सबसे बड़ी विशेषता है सेवा। सिख समाज पूरे विश्व में अपने सेवा कार्यों के लिए जाना जाता है। जब-जब मानव समाज पर संकट आया, तब-तब सिख समाज ने आगे बढ़कर जरूरतमंदों की मदद की।

 

 

वहीं शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के बीच झरिया के कतरास मोड़ पर पूर्व विधायक कुंती देवी और भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी उर्फ साक्षी सिंह के द्वारा ठंडा पेयजल व फ्रूटी जूस का वितरण किया गया। वहीं पंज प्यारो के पैर धो एवं माला पहनाकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। जहां अखाड़ा दल के द्वारा हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए गए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »