अमित शाह के दौरा के बाद झरिया का बदला फिजा, रागिनी के पक्ष में बहने लगी आंधी

AJ डेस्क: पड़ोसी विधान सभा क्षेत्र चन्दन कियारी में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की जन सभा, झरिया में गृह मंत्री अमित शाह की दहाड़ ने कोयलांचल झरिया का राजनीतिक फिजा ही बदल डाला है। चहुं ओर भाजपा और रागिनी की ही चर्चा हो रही है।

 

 

प्रधान मंत्री और गृह मंत्री के भाषण ने जन मानस के दिमाग पर अटल छाप छोड़ा है। दोनों नेताओं ने झरिया का राजनीतिक माहौल ही बदल डाला है। अब कमल छाप और रागिनी सिंह अधिकांश के जुबान पर छा गई हैं। दोनों स्टार प्रचारक की दहाड़ ने वोटरों को नए सिरे से सोचने पर मजबूर कर दिया है।

 

 

झरिया से भाजपा की प्रत्याशी रागिनी सिंह और उनके समर्थक एक नई जोश और उत्साह के साथ जन संपर्क अभियान चला रहे हैं। प्रत्याशी के समर्थकों के बीच नई ऊर्जा का संचार होने के बाद अब उनका हौसला काफी बढ़ गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »