झरिया: भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने जन सम्पर्क अभियान चलाकर मतदाताओं से वोट मांगा

AJ डेस्क: झरिया से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने रविवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभा के जरिए स्थानीय लोगों से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने रागिनी सिंह को फूलमाला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया।

 

 

उन्होंने झरिया के बागडिगी, जयरामपुर, चाँदमारी, मांझी बस्ती, भुईयाँ, भिक्ट्री, चौहान बस्ती, दुर्गापुर लाल मैदान, चासनाला मोड़, डंगाल धौड़ा डीनोबली मोड, बोरा पट्टी, झरिया बाजार, चार नंबर टैक्सी स्टैंड समेत कई बस्ती और कॉलोनी मे जाकर लोगो से अपील की।

 

 

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस विधायक के कार्यकाल में विकास नाम के रथ पर भ्रष्टाचार का ग्रहण लग गया है। झरिया मे हत्याएं, रंगदारी, लुट, फिरौती से विकास डरा सहमा हुआ है। माताओं बहनों को सुरक्षा देने में वर्तमान विधायक फेल साबित हुई।

 

 

उन्होंने कहा कि अगर झरिया में विकास को लाना है तो कमल का बटन ही दबाना है। रागिनी सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा भी झरिया के लोगों ने देख लिया है। कांग्रेसियों द्वारा दलित समाज के लोगों के साथ अत्याचार किया जाता है। अपराधी किस्म के जो लोग कांग्रेस के नेताओं के साथ खुलेआम घूम रहे हैं उन्हें बताना चाहती हूं कि झरिया मे कांग्रेस महज कुछ दिनों की मेहमान है। भाजपा के आती ही वैसे अपराधी या तो बिल मे छुप जाएंगे या झरिया से फरार हो जाएंगे।

 

 

उन्होंने आगे कहा कि झरिया क्षेत्र को भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त करने का मेरा वादा झरिया की जनता से है। झारखंड में लूट खसोट रंगदारी करने वाली भ्रष्टाचारियों की सरकार को बदलने की जरूरत है।

 

 

उन्होंने कहा कि मईया योजना का लॉलीपॉप दिखाने वाली सरकार चुनाव खत्म होते ही बंद कर देगी। हेमंत सोरेन सरकार गरीब विकलांगों विधवाओं, वृद्धावस्था की पेंशन को बंद कर चुनावी लॉलीपॉप दिखाकर मईया योजना को शुरू किया है।
भाजपा की सरकार बनते ही झरिया विधानसभा में विकाश कार्य तीव्र गति से किया जाएगा और एक सुंदर खुशहाल झरिया का सपना साकार होगा।

 

 

वही इस दौरान रागिनी सिंह ने सभी से कल आरएसपी कॉलेज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की जनसभा में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर उनके संबोधन को सुनने और कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »