प्रभारी अंचल निरीक्षक को 20 हजार घूस लेते ACB टीम ने दबोचा
AJ डेस्क: झारखंड के लातेहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ पलामू एसीबी टीम ने गुरुवार को कार्रवाई की है। बरवाडीह प्रखंड में पदस्थापित हल्का कर्मचारी एवं प्रभारी अंचल निरीक्षक सुरेश राम को 20000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को एसीबी टीम अपने साथ पलामू ले गई है। यहां गिरफ्तारी के बाद सुरेश राम द्वारा हो हंगामा भी किया गया। इसके बाद पुलिस बल को बुलाना पड़ा। टीम ने इसके बाद उसे गिरफ्तार लिया।
