विडंबना: सिर्फ होती हैं बड़ी बड़ी घोषणाएं,सड़क हादसा का गवाह बना गोबिंदपुर
AJ डेस्क : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपर बाजार के समीप सोमवार की सुबह सड़क हादसा हुआ। जिसमे एक महिला की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बलियापुर निवासी अनिता देवी और जग्गू टुडू ससुराल टुंडी के वीरम पहाड़ी जा रहे थे। इसी दौरान ऊपर बाजार के समीप हाइवा ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद घायल दंपति को स्थानीय लोगों की मदद से शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने अनिता देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति जग्गू टुडू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल जग्गू टूडू बीसीसीएल के लोदना एरिया के नार्थ तीसरा में कार्यरत है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
धनबाद के जी टी रोड गोविंदपुर में लगातार दुर्घटना पर भी जिला प्रशासन के कानों तक इसकी आवाज नहीं जा पाती है। ऊपर बाजार में कुछ दिनों तक ट्रैफिक व्यवस्था दी गई थी लेकिन अभी फिर से पहले वाली स्थिति दिख रही है। ट्रैफिक लाइट तो सिर्फ दिखावा मात्र के लिए लगा दिया गया जो सही से काम तक नहीं करता या कहे तो काम ही नहीं करता। धनबाद में ट्रैफिक व्यवस्था जीरो लेवल पर काम कर रही हैं । ट्रैफिक भगवान् भरोसे चल रही है ।
