घूसखोर बीडीओ और अकाउंटेंट चढ़ा निगरानी के हत्थे

AJ डेस्क: अररिया के रानीगंज प्रखंड के BDO रितम कुमार चौहान और उनके अकाउंटेंट आदित्य प्रियदर्शी को निगरानी ने डेढ़ लाख रुपये घूस के साथ गिरफ्तार किया है.

निगरानी की यह पूरी कार्रवाई रानीगंज के BDO आवास पर की गयी है. निगरानी डीएसपी चंद्रभूषण ने बताया कि स्थानीय कलानंद सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है. स्थानीय कलानन्द सिंह से 15 लाख रुपये राशि की योजना पर काम करने के लिए 10 परसेंट कमीशन के तौर पर डिमांड किया जा रहा था. इसी शिकायत पर रानीगंज के BDO और उनके अकाउंटेंट को घूस की रकम डेढ़ लाख रुपये के साथ रंगेहाथ BDO आवाव पर दबोच लिया है. निगरानी DSP के मुताबिक BDO के आवास में कागजातों को भी खंघाला जा रहा है.

उप प्रमुख कलानंद सिंह ने जब लेखपाल मांग को लेकर बीडीओ से बात की तो उन्होंने भी घूस के पैसे दिए जाने की बस ही चेक कटने की बात कही। जिसके बाद उप प्रमुख ने निगरानी विभाग को शिकायत की। शिकायत के बाद पटना से आई निगरानी विभाग की टीम दिनभर रानीगंज में कैंप करती रही और फिर देर रात को जब उप प्रमुख कलानंद सिंह द्वारा रानीगंज बीडीओ के आवास पर घूस की रकम पहुंचाई गई तो निगरानी की टीम ने पीछे से धावा बोलते हुए बीडीओ को डेढ़ लाख रूपये घूस के रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया।

रानीगंज बीडीओ रितम कुमार चौहान के साथ लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को भी निगरानी की टीम ने पकड़ा है। मौके पर निगरानी के डीएसपी चंद्रभूषण कुमार ने बताया कि उप प्रमुख कलानंद सिंह के द्वारा शिकायत की गई थी कि पंद्रह लाख रूपये के सरकारी योजना में रानीगंज बीडीओ दस फीसदी के तौर पर घूस की मांग कर रहे हैं। उप प्रमुख के शिकायत के आलोक में निगरानी के द्वारा बिछाए गए जाल के तहत उप प्रमुख द्वारा बीडीओ को डेढ़ लाख घूस की रकम दी गई तो उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »