झाड़ग्राम में ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत

AJ डेस्क: झारखंड से सटे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई. घटना झाड़ग्राम और गिधनी स्टेशन के बीच बसुला रेलवे स्टेशन के पास हुई.बताया जा रहा है कि उस समय जनशताब्दी एक्सप्रेस खड़गपुर की ओर जा रही थी. ट्रेन की चपेट में आने के बाद तीनों हाथियों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर झाड़ग्राम वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों के शव को रेलवे ट्रैक से हटाया. इसके बाद रेल परिचालन सामान्य किया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सात हाथियों का झुंड रेलवे लाइन की ओर घूमता हुआ नजर आया था. इसी दौरान तीन हाथी ट्रेन से टकरा गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »