राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन रेस
AJ डेस्क: माननीय राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार ने एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी आईएसएम कार्यक्रम स्थल तक का रूट निरीक्षण किया।
इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने हेतु माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री के रूट हेतु बिरसा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से आईआईटी आईएसएम तक का निरीक्षण किया गया। एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने एयरपोर्ट परिसर की साफ सफाई, रनवे की स्थिति, एयरपोर्ट अंतर्गत अतिथि विश्राम ग्रह का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वहीं रूट निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्बाध ट्रैफिक की व्यवस्था, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सड़को से अतिक्रमण हटाने समेत अन्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए। इसके अलावा आईआईटी आईएसएम पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से की जाने वाली तैयारी का अवलोकन किया। इस दौरान पहुँच पथ, पंडाल निर्माण, स्टेज निर्माण, प्रवेश द्वार, निकास द्वार, बैरिकेडिंग, ग्रीन रूम, बैठने की व्यवस्था समेत पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था समेत कार्यक्रम की रूप रेखा पर आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर के साथ समीक्षा की गई।उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी, भवन प्रमंडल, नगर निगम सहित आईआईटी आईएसएम एवं सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाते हुए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
