नीरज सिंह हत्या कांड : पूर्व विधायक संजीव सिंह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
AJ डेस्क: धनबाद के डिप्टी मेयर सह कांग्रेसी नेता नीरज सिंह सहित चार अन्य की हत्या के आरोप में गिरफ्तार झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को माननीय न्यायालय से आज जमानत मिल गई है।यहां बता दें कि धनबाद के स्टील गेट में नीरज सिंह और उनके साथ वाहन में बैठे अन्य व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।ग्यारह अप्रैल 2017 को पूर्व विधायक संजीव सिंह ने सरायढेला थाना में पुलिस के समक्ष सरेंडर किया था।न्यायालय ने संजीव सिंह को जेल भेज दिया था।
