मौत का तांडव: निरसा में अवैध खनन के दौरान चाल धंसी,एक की मौत

AJ डेस्क: निरसा पुलिस अनुमंडल के निरसा ओ सी पी में चाल धंसने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई।स्थानीय लोगों और पोकलेन मशीन के सहयोग से मलवा हटाकर मृतक मजदूर का शव बाहर निकाला गया।मृतक के परिजन शव अपने साथ लेकर चले गए।

हाल ही में निरसा के राजपुरा में कोयला के अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई थी।उसके बाद बाघमारा पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के केशलगढ़ में भी अवैध खनन के दौरान हुए खान हादसा में नौ की मौत होने की जोरदार चर्चा रही। केशलगढ़ खान हादसा को लेकर वहां राजनैतिक माहौल भी गरमाया था।

आज फिर निरसा में कोयला के अवैध खनन के दौरान मौत ने तांडव दिखाया और तस्करों की तिजोरी भरने वाले एक मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी।सैकड़ों की संख्या में वहां लोगों की भीड़ जमा थी।घटना स्थल पर पोकलेन मशीन लगाकर मलवा हटाया जा रहा था लेकिन स्थानीय पुलिस या ECL के सुरक्षाकर्मी घटना स्थल पर नजर नहीं आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »