सेप्टिक टैंक में उतरे तीन सगे भाईयों सहित चार की मौत

AJ डेस्क: झारखण्ड के गढ़वा जिला मुख्यालय से सटे नवादा गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तीन सगे भाई समेत चार लोगों की जान चली गई। यह हादसा सेफ्टी टैंक का सेटरिंग खोलने के दौरान हुआ। जब एक-एक कर चार लोग टैंक में उतरे और दम घुटने से उनकी मौत सेफ्टी टैंक मे ही हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को शोक और सन्नाटे में डाल दिया है।मृतकों की पहचान नवादा गांव निवासी मोती चौधरी के तीन पुत्र — अजय चौधरी (50 वर्ष), चंद्रशेखर चौधरी (42 वर्ष), राजू शेखर चौधरी (55 वर्ष) — तथा गांव के ही मल्टू राम के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजू शेखर चौधरी के घर का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें नया सेफ्टी टैंक बनाया गया था। शुक्रवार को टैंक का सेटरिंग खोलने का कार्य चल रहा था। इस दौरान सबसे पहले मल्टू राम टैंक में उतरा, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आया। यह देख राजू शेखर चौधरी उसे देखने के लिए नीचे गए, लेकिन वह भी बाहर नहीं लौटे।इसके बाद चिंता में अजय चौधरी और फिर चंद्रशेखर चौधरी भी एक-एक कर टैंक में उतरे, लेकिन चारों ही अंदर फंस गए। और चारो लोगो की मौत हो गयी। वहीं गांव के ही ग्रामीण के द्वारा शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। तत्पश्चात ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला और गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया पर अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ गढ़वा, सीओ गढ़वा सहित गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »