बराकर स्टेशन पर ओवर हेड तार के टूटने से ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा

AJ डेस्क: आसनसोल डिवीजन के बराकर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की शाम अप लाइन का ओवरहेड तार टूट जाने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। इस घटना के कारण दो राजधानी एक्सप्रेस सहित करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनें करीब तीन से चार घंटे से ज्यादा समय तक जहां-तहां स्टेशनों पर खड़ी रहीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

 

जानकारी के अनुसार आसनसोल डिवीजन के बराकर स्टेशन पर अपलाइन का ओवरहेड बिजली का तार अचानक टूट गया, जिसके कारण रेल परिचालन बाधित हो गया। इस दौरान दो राजधानी एक्सप्रेस समेत लगभग एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुक गईं। ट्रेनें लंबे समय तक खड़ी रहने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री स्टेशन पर अपने-अपने ट्रेनों के इंतजार में परेशान नजर आए। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मी मौके पर पहुंचे और ओवरहेड तार की मरम्मत का काम शुरू किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तार को दुरुस्त किया, जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेन परिचालन सामान्य होने लगा।वही, धनबाद रेलवे पूछताछ खिड़की पर पदस्थापित सुजीत कुमार ने कहा कि फिलहाल ओवरहेड तार ठीक होने के बाद प्रभावित ट्रेनों को गंतव्य की ओर रवाना किया जा रहा है। लगभग 4 घंटे के बाद ट्रेनों को आवागमन सुचारू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »