धनबाद में अलग अलग दो स्थानों पर कोयला लदा ट्रक पलटा

AJ डेस्क: धनबाद में शुक्रवार की सुबह कोयला कारोबारियों के लिए भारी रही। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में महज कुछ घंटों के भीतर कोयले से लदे दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इन हादसों ने न केवल हाईवे की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं, बल्कि शहर में फल-फूल रहे अवैध कोयला कारोबार की पोल भी खोल दी है।

 

पहली बड़ी घटना कल्याणपुर नेशनल हाईवे पर हुई, जहाँ JH10CP-4282 नंबर का अवैध कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटते ही सड़क पर कोयले का अंबार लग गया। स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, यह कोयला ‘बिक्की लाला’ नामक कारोबारी का बताया जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह रही कि मीडिया को देखते ही मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक की नंबर प्लेट छुपाने की पूरी कोशिश की, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

 

वहीं, दूसरी दुर्घटना उदयपुर के जोड़ापीपर के पास हुई। यहाँ आमाघाटा से कोयला लोड कर किसी हार्ड कोक भट्ठा जा रहा JH10AB-3587 नंबर का ट्रक सड़क किनारे 10 फीट गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को हटाने का काम शुरू किया ताकि यातायात सुचारू हो सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »