सूरजगढ़ दरबार के हजारीलाल जी ने कतरास में श्याम भक्तों को दिया आशीर्वाद

AJ डेस्क: कतरास:सूरजगढ़ दरबार के पूज्य श्री हजारीलाल जी इंदौरिया कतरास पहुंचे और श्री श्याम शरणम् सेवा ट्रस्ट द्वारा प्रस्तावित श्याम मंदिर निर्माण स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान श्याम भक्तों ने उनका पुष्प मालाओं और “जय श्री श्याम” के जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया।

उन्होंने प्रस्तावित मंदिर भूमि का निरीक्षण कर ट्रस्ट के सदस्यों को मंदिर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर उन्होंने भक्तों के साथ भावपूर्ण ताली कीर्तन भी किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

ट्रस्ट के सदस्यों ने उनके आगमन को बाबा श्याम की विशेष कृपा बताते हुए मंदिर निर्माण के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »