मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर अपने 35 वा स्थापना दिवस मना रहा
AJ डेस्क: मारवाड़ी युवा मंच, गोविंदपुर शाखा के लिए आज का दिन दोहरी खुशी और उल्लास का रहा। मंच ने जहाँ एक ओर अपनी स्थापना के 35 गौरवशाली वर्ष बना रहे है , वहीं दूसरी ओर गोविंदपुर स्थित दुर्गा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर विशाल जन सेवा शिविर का आयोजन किया।
इस विशेष अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा भक्ति और सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया गया। मंदिर में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मंच के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर अपनी सेवाएं दीं।
सेवा कार्य का विवरण:
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने आए 1500 से अधिक भक्तों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया, जिसमें शामिल थे- शीतल पेयजल और जूस
भीषण गर्मी और भारी भीड़ को देखते हुए मंच के इस प्रयास की श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने काफी सराहना की।
मंच के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति:
इस सेवा कार्य को सफल बनाने के लिए गोविंदपुर शाखा के पदाधिकारी और वरिष्ठ सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल थे- शाखा अध्यक्ष शैलेश बंसल, सचिव आशीष मित्तल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल , प्रांतीय सहायक मंत्री स्नेहा अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, पवन अग्रवाल, हरीश अग्रवाल ,रूपेश तायल, रोहित अग्रवाल, अमित बजाज एवं अन्य गणमान्य सदस्य।
