मारवाड़ी युवा मंच धैया ब्रांच के अध्यक्ष बने राजन अग्रवाल
AJ डेस्क: मारवाड़ी युवा मंच, धैया शाखा में नए सत्र के अवसर पर दिनांक 10 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें श्री राजन अग्रवाल ने भारी बहुमत से अध्यक्ष पद पर विजय प्राप्त की। उनके नेतृत्व में शाखा इस वर्ष नई ऊर्जा, उत्साह और सामाजिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए तत्पर है।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री राजन अग्रवाल ने सभी सदस्यों की सहमति और मार्गदर्शन से एक सशक्त एवं समर्पित कार्यकारिणी टीम का गठन किया है, जो शाखा के विभिन्न कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित करेगी।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
अध्यक्ष – श्री राजन अग्रवाल
सचिव – श्री मुकेश अग्रवाल
कोषाध्यक्ष – श्री रोशन केजरीवाल
उपाध्यक्ष – श्री विकास देवरलिया
उप सचिव – श्री अनिकेत अग्रवाल
उप कोषाध्यक्ष – श्री दीपक अग्रवाल
रक्तदान संयोजक – श्री पीयूष अग्रवाल
विस्तार संगठन मंत्री – श्री रूपक सांवरिया
इस अवसर पर शाखा के सचिव श्री मुकेश कुमार अग्रवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “यह नई टीम निश्चित रूप से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सफल होगी। हम सभी साथियों से अपेक्षा करते हैं कि वे पूरे उत्साह, सहयोग और एकजुटता के साथ जुड़कर शाखा के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं।”
मारवाड़ी युवा मंच, धैया शाखा सामाजिक सेवा, युवा सशक्तिकरण एवं जनहित के कार्यों में सदैव अग्रणी रही है, और नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में यह परंपरा और भी सुदृढ़ होगी।
