“शाबास अथर्व”:छोटी उम्र में बड़े मंच पर उपस्थिति दर्ज कराया नन्हे कलाकार ने

 

AJ डेस्क:बोकारो / झारखंड: फिल्म “डिस्टेंट” अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सवों में लगातार सराहना प्राप्त कर रही है। वर्ष 2026 में आयोजित कंचनजंगा इंटरनेशनल फिल्म महोत्सव में इस फिल्म को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान प्राप्त हुआ है, वहीं क्रिटिक्स सोसायटी फिल्म महोत्सव में यह फिल्म फाइनलिस्ट के रूप में चयनित हुई है। इसके अतिरिक्त अरावली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव एवं दरभंगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी फिल्म का आधिकारिक चयन हुआ है।

इस उपलब्धि के बीच खास चर्चा में हैं अथर्व भारद्वाज, जो चिन्मय विद्यालय, बोकारो (प्राथमिक शाखा) के छात्र हैं। फिल्म में उन्होंने “नील” का किरदार निभाया है, जिसमें उनका स्वाभाविक, मासूम और भावनात्मक अभिनय दर्शकों और समीक्षकों को बेहद प्रभावित कर रहा है।

अथर्व का पारिवारिक परिवेश भी सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़ा रहा है। उनके दादा हरेंद्र चौबे एक प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं शिक्षाविद हैं, जबकि उनके पिता रवि चौबे एक सक्रिय राजनेता एवं ट्रेड यूनियनिस्ट हैं। वे वर्तमान में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जनरल सेक्रेटरी तथा इंटक यूथ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

कम उम्र में इस प्रकार का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शन न केवल अथर्व और उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे बोकारो और झारखंड के लिए गर्व का विषय बन गया है। यह उपलब्धि राज्य के उभरते हुए युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

अपनी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए अथर्व ने फिल्म के निर्देशक देवेंद्र सिन्हा और पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने अपने विद्यालय, शिक्षकों, परिवार, मित्रों, समाज एवं बोकारो के सभी नागरिकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं हो पाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »