अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच और फोर्टिस के बीच हुआ समझौता

 

AJ डेस्क:गोविंदपुर। मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर शाखा द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल के तहत Fortis Hospitals के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर एवं आदान-प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम फोर्टिस हॉस्पिटल, गुड़गांव स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर फोर्टिस की ओर से मार्केटिंग हेड आसिक दास एवं कोऑर्डिनेटर अपर्णा जैन उपस्थित रहे, वहीं मंच की ओर से झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल एवं गुड़गांव शाखा के संस्थापक अध्यक्ष सीए आकाश सराफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान देशभर में मारवाड़ी युवा मंच की विभिन्न शाखाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने, चिकित्सा शिविरों के आयोजन तथा समाज के जरूरतमंद वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस समझौते के अंतर्गत अब मंच के सदस्यों को देशभर में फोर्टिस हॉस्पिटल्स के 26 अस्पतालों में विशेष स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा। यह पहल समाजसेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी और मंच के सदस्यों के साथ-साथ व्यापक समाज को भी इसका लाभ मिलेगा।

मारवाड़ी युवा मंच गोविंदपुर ने इस सहयोग को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई दिशा देने वाला कदम बताते हुए भविष्य में और भी जनहितकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »