गोविंदपुर: चोरों का तांडव,बंद घर से उड़ाया लाखों की संपति
AJ डेस्क:धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। रतनपुर निवासी सुद्धिव्य चन्द्र कुमार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार तारापीठ दर्शन के लिए बाहर गया हुआ था, इसी दौरान चोरों ने घर को पूरी तरह खंगाल दिया।
चोरों ने पहले बाउंड्री वॉल पर लगे कांटेदार तार को काटा, फिर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद घर के हर कमरे में रखी अलमारियों और दीवान के ताले तोड़ दिए गए। यहां तक कि बच्चों के खिलौनों को भी नहीं छोड़ा गया और उनमें भी पैसे-जेवर खोजे गए।
पीड़ित परिवार के अनुसार, बीते 14 तारीख व्व अपने परिवार के साथ तारापीठ दर्शन के लिए गए थे और गुरुवार यानी कि आज सुबह करीब 4 बजे घर पहुंचे, तो घर का नजारा देख कर वह दंग रह गए। गृहस्वामी सुद्धिव्य चन्द्र कुमार ने बताया कि घर से 5 से 6 लाख रुपये नकद और लाखों के सोने-चांदी के जेवर गायब हैं। वहीं, सूचना मिलते ही गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।
