पुलिस अधिकारियों को परफॉर्मेंस के आधार पर मिला थानेदारी

 

AJ डेस्क:धनबाद: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस तबादला सूची के तहत मैथन, पंचेत, गलफरबाड़ी, महुदा, सुदामडीह, रामकनाली, भूली सहित कई महत्वपूर्ण थाना एवं ओपी में नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इस कदम को अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

नए दायित्व प्राप्त करने वाले अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार, भूली ओपी का प्रभार विश्वजीत ठाकुर को सौंपा गया है, जबकि मैथन ओपी की जिम्मेदारी अभिनव कुमार को दी गई है। गोविंदपुर थाना के जेएसआई सुजीत सिंह को पंचेत ओपी का प्रभारी बनाया गया है। आकृष्ट अमन को सुदामडीह थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

ट्रैफिक थाना से एसआई शंभुनाथ सिंह को गौशाला ओपी का प्रभारी बनाया गया है, वहीं शेखर कुमार को जोरापोखर से गलफरबाड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। पंचेत ओपी के प्रभारी रहे प्रभात रंजन को अब तिसरा थाना का प्रभारी बनाया गया है।

सरायढेला थाना के जेएसआई बाल मुकुंद को अलकडीहा ओपी भेजा गया है, जबकि राजेश कुमार को धनबाद थाना से लोदना का प्रभारी बनाया गया है। बिगन सोय को बरवाअड्डा से धनबाद महिला थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरबाला भृंगराज को बाघमारा महिला थाना का प्रभार दिया गया है।

धीरज कुमार को धर्माबांध ओपी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अकबर अहमद खान को मनियाडीह का प्रभार मिला है। अमृता खलको को कपूरिया भेजा गया है तथा प्रमोद लकड़ा को एससी-एसटी थाना की कमान सौंपी गई है।

राजगंज थाना की पूर्व प्रभारी अलीशा कुमारी को रामकनाली ओपी का प्रभार दिया गया है। शैलेंद्र शर्मा को भागाबांध ओपी प्रभारी बनाया गया है, जबकि महुदा थाना में पवन पाठक को नए प्रभारी के रूप में तैनात किया गया है।

आगे भी जारी रह सकते हैं बदलाव

सूत्रों के अनुसार, यह तबादला प्रक्रिया का प्रारंभिक चरण है और आने वाले समय में और भी बदलाव संभव हैं। जिन अधिकारियों का प्रदर्शन अपेक्षानुसार नहीं रहा, उन्हें लाइन क्लोज किया गया है।

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण कमजोर पाया गया है, वहां सक्रिय और सक्षम अधिकारियों की तैनाती कर व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »