बरही:बैंक ऑफ महाराष्ट्र में भीषण डकैती,करोड़ों का सोना और नकदी की लूट
AJ डेस्क: हजारीबाग के बरही में स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में दिनदहाड़े बड़ी डकैती की घटना सामने आई है। चार हथियारबंद अपराधियों ने बैंक में घुसकर करीब 6 करोड़ रुपये का सोना और 5 लाख रुपये नकद लूट लिया।
बताया जा रहा है कि सभी अपराधियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे। एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि अन्य मास्क और गमछे से चेहरा छिपाए हुए थे। सभी के हाथों में देशी हथियार थे। बैंक में घुसते ही उन्होंने कर्मचारियों के साथ मारपीट की और उन्हें अपने कब्जे में लेकर लॉकर खुलवाया। इसके बाद सोना और कैश लेकर फरार हो गए।घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने बैंक को बाहर से बंद कर दिया, जिससे कुछ समय तक किसी को जानकारी नहीं मिल सकी। जिस आसानी और योजना के साथ यह वारदात हुई है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधी पहले से पूरी जानकारी रखते थे और संभवतः अंदरूनी सहयोग भी मिला हो सकता है।
गौरतलब है कि यह बैंक शाखा करीब 7-8 महीने पहले ही शुरू हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है
