इस्कॉन वृंदावन विहार में श्री श्री नरसिंहा चतुर्दशी महोत्सव सम्पन्न

इस्कॉन धनबाद (वृंदावन विहार) में आज श्री श्री नृसिंह चतुर्दशी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सफलतापूर्वक मनाया गया।

इस महामहोत्सव में 1000 से अधिक भक्तों ने भाग लेकर भगवान श्री लक्ष्मी नृसिंहदेव की कृपा प्राप्त की।

महोत्सव की शुरुआत प्रातः मंगल आरती से हुई, जिसके पश्चात दिनभर विभिन्न आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्री श्री लक्ष्मी नृसिंह पूजा, नृसिंह महायज्ञ, तुलसी अर्चन, महा अभिषेक, भोग अर्पण एवं प्रवचन तथा सायं महाआरती ने भक्तों को दिव्य आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।

पूरे दिन मंदिर परिसर “हरे कृष्ण” महामंत्र के संकीर्तन से गूंजता रहा—

“हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे / हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे”—

जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया।

सायंकाल अनुकल्प महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »