मुनीडीह वाशरी सैलरी गिरने से चार की दबकर मौत,हंगामा

AJ डेस्क – धनबाद जिले के मुनीडीह ओपी क्षेत्र स्थित बीसीसीएल मुनीडीह कोल वाशरी प्रोजेक्ट में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रक में कोयला पाउडर यानी सैलरी लोडिंग के दौरान अचानक सैलरी गिरने से चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है।

बताया जा रहा है कि लोडिंग के दौरान अचानक भारी मात्रा में सैलरी ढह गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूर दब गए। घटना के तुरंत बाद मौजूद मजदूरों और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश की।

इस हादसे में माणिक बाउरी, दिनेश बाउरी, दीपक बाउरी और हेमलाल गोप की मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, सीआईएसएफ की टीम और प्रशासन मौके पर पहुंच गया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

 

इधर, आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने चारों शवों को मुनीडीह कोल वाशरी गेट के सामने रखकर मुआवजे और नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »