मायुम गोविंदपुर ब्रांच के AGM में नई समिति की घोषणा
AJ डेस्क – मरावाड़ी युवा मंच के गोविंदपुर शाखा का वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) आज आयोजित हुई।
सभी सदस्यों की सहमति से *2026-27* के लिए नई समिति का ऐलान किया गया।
*शैलेश बंसल को अध्यक्ष, आशीष मित्तल को सचिव ,गोपाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा 35 वर्षों का उत्सव- प्रोजेक्ट चेयरमैन विवेक लोधा* बनाया गया। नए सदस्यों का हार्दिक स्वागत भी किया गया।
सभा में पिछले वर्ष की रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आगामी परियोजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
गोविंदपुर शाखा अपनी स्थापना के *35 वर्ष* पूरे करने जा रही है, इसलिए भविष्य की योजनाओं एवं उत्सव समारोह पर विशेष योजना तैयार की गई।
कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष शैलेश बंसल, सचिव आशीष मित्तल, कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष आदित्य अग्रवाल, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, विवेक लोधा, कुणाल केजरीवाल, सौरभ बजाज, शुभम पिलनिया, रित्विक दुदानी, अमित बजाज, पवन अग्रवाल एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
