” विश्व पत्रकार दिवस”: मायुम धैया शाखा ने अरुण तिवारी को किया सम्मानित
AJ डेस्क – धनबाद, “सत्य ही सुंदर है, सत्य ही शिव है और सत्य ही सर्वस्व है।” लोकतंत्र को सशक्त बनाने तथा देशवासियों तक सत्य और विश्वास पहुँचाने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह एक ऐसा सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा आमजन सच्चाई से रूबरू होता है।
विश्व पत्रिका दिवस के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, धैया शाखा द्वारा न्यूज़ 24, धनबाद के प्रमुख एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री अरुण तिवारी जी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सिटी लाइफ के पत्रकार श्री राहुल मिश्रा जी को भी मंच की ओर से सम्मान प्रदान किया गया।
श्री अरुण तिवारी जी पिछले 35 वर्षों से धनबाद में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान से की और उसके पश्चात दैनिक जागरण, प्रभात खबर एवं फोकस न्यूज़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वर्तमान में वे न्यूज़ 24, धनबाद के प्रमुख हैं तथा न्यूज़ पोर्टल “अनल ज्योति” के संस्थापक भी हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान कार्यक्रम मंच के सचिव श्री मुकेश अग्रवाल जी एवं कोषाध्यक्ष श्री रोशन केजरीवाल जी के सौजन्य प्रयास से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल जी, विस्तार मंत्री श्री रूपक सांवरिया जी तथा शाखा सदस्य श्री बाल गोपाल अग्रवाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
