धनबाद CHC में ऑक्सीजन की कमी से नवजात की मौत

AJ डेस्क – धनबाद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर लापरवाही ने एक नवजात की जान ले ली। मामला बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां नॉर्मल डिलीवरी के बाद नवजात को सांस लेने में दिक्कत हुई, लेकिन अस्पताल में ऑक्सीजन की सुविधा ही मौजूद नहीं थी।

 

बताया जा रहा है कि बाघमारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला की सामान्य प्रसव के जरिए डिलीवरी कराई गई। जन्म के बाद नवजात को सांस लेने में परेशानी होने लगी। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं था, जिसके कारण स्थिति गंभीर हो गई।

 

आनन-फानन में नवजात को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि 108 एम्बुलेंस की सुविधा भी मुहैया नहीं कराई गई। मजबूरन परिजन अपने निजी वाहन से नवजात को लेकर दूसरे अस्पताल के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई।

 

 

नवजात के परिजनों ने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं था, एम्बुलेंस भी नहीं दिया गया, अगर समय पर इलाज मिलता तो बच्चा बच सकता था।

 

 

 

घटना के बाद आक्रोशित परिजन बाघमारा CHC पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं CHC प्रभारी ने भी स्वीकार किया कि उस समय अस्पताल में ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध नहीं था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »