धनबाद मंडल में AILRSA का जोरदार प्रदर्शन, “मध्यरात्रि कॉलिंग आदेश” के खिलाफ उबाल

AJ डेस्क – धनबाद मंडल में आज ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन यानी AILRSA ने जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन धनबाद रेल प्रशासन द्वारा जारी उस आदेश के खिलाफ है, जिसमें Off Leave या Sick से लौटे रनिंग स्टाफ को रात 12 बजे से ही First Call देने का निर्देश दिया गया है। संगठन ने इसे पूरी तरह असुरक्षित और अव्यावहारिक बताते हुए वापस लेने की मांग की है।

 

 

AILRSA के बैनर तले धनबाद मंडल के विभिन्न क्रू लॉबी पर रनिंग स्टाफ ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। संगठन का कहना है कि 30 अप्रैल को जारी मैसेज और 1 मई की बैठक में दिए गए निर्देश रेलवे बोर्ड के नियमों और सुरक्षा मानकों के खिलाफ हैं।

 

संगठन का आरोप है कि Leave, Sickness या Training के बाद कर्मचारियों को Odd Hours में ड्यूटी पर बुलाना पहले से ही मना है, लेकिन इसके बावजूद धनबाद मंडल में जबरन रात 12 बजे से कॉल लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे न सिर्फ कर्मचारियों की सेहत पर असर पड़ रहा है, बल्कि रेल संचालन की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है।

 

AILRSA ने यह भी कहा कि धनबाद मंडल में लोको रनिंग स्टाफ की 25 से 30 प्रतिशत तक कमी है। ऐसे में कर्मचारियों से लगातार अधिक ड्यूटी ली जा रही है, छुट्टियां सीमित कर दी गई हैं और मानसिक दबाव बढ़ता जा रहा है।

 

 

संगठन ने हाल के दिनों में हुई तीन SPAD घटनाओं का भी जिक्र किया और कहा कि प्रशासन मूल समस्याओं को दूर करने के बजाय कर्मचारियों पर अतिरिक्त दबाव बना रहा है, जो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकता है। AILRSA ने चेतावनी दी है कि यदि इस आदेश को वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

 

 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के मंडल अध्यक्ष एसके सिंह ने कहा-“यह आदेश पूरी तरह सुरक्षा के खिलाफ है। अगर इसे वापस नहीं लिया गया तो हम आगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »