खून खराबा: शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ की गोली मारकर हत्या
AJ डेस्क – पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम में बुधवार रात एक बड़ी वारदात हुई। यहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर चश्मदीदों ने कई गंभीर खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि यह हमला पूरी तरह सोची-समझी साजिश थी। हमलावर 4 से 5 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे। उन्होंने चंद्रनाथ की कार का पीछा किया और दोहारिया इलाके में उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
चश्मदीद ने क्या कहा?
चश्मदीद के अनुसार, हमलावरों का मकसद केवल चंद्रनाथ को मारना था। कार में शुभेंदु अधिकारी के ड्राइवर भी मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें छोड़ दिया और सिर्फ पीए चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने अपना काम पूरा करने के बाद फायरिंग बंद कर दी और वहां से भाग निकले। मामले को लेकर एक भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी मध्यग्राम में डर का माहौल बनाना चाहती है। वे यह दिखाना चाहते हैं कि सत्ता अभी भी उनके हाथ में है।
